{"_id":"6a0636ae4f7f8d7dca0a9a5b","slug":"adm-administration-pooja-mishra-and-pda-secretary-ajit-kumar-singh-have-been-transferred-kaushambi-news-c-3-1-ald1020-885352-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एडीएम प्रशासन पूजा मिश्र व पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एडीएम प्रशासन पूजा मिश्र व पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह का तबादला
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन पूजा मिश्रा व प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के सचिव अजीत कुमार सिंह समेत प्रयागराज में तैनात चार अफसरों का शासन ने तबादला कर दिया है। इसके साथ ही प्रयागराज में पांच नए अफसरों की तैनाती की गई है।
पीडीए में सचिव के पद पर लंबे समय से तैनात अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व बनाकर भेजा गया है जबकि एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में अतिरिक्त मिशन निदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रयागराज मंडल की अपर आयुक्त रत्नप्रिया को सुल्तानपुर के अपर जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।
इसके अलावा नगर निगम प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र को स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक गोरखपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रहे विनीत कुमार सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव बना दिया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण की सचिव उपमा पांडेय को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम को नगर निगम प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ की कमांडेंट नीता को प्रयागराज मंडल का अपर आयुक्त और झांसी के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज का कुलसचिव बनाया गया है।