फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Adhauli Minor broken, hundreds of bighas of crop submerged

अढ़ौली माइनर टूटी, सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न

Wed, 23 Mar 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Adhauli Minor broken, hundreds of bighas of crop submerged
Adhauli Minor broken, hundreds of bighas of crop submerged - फोटो : KAUSHAMBI
किशुनपुर पंप कैनाल से जुड़ी अढौली माइनर मंगलवार को ओवरफ्लो होने से टूट गई। गांव के लोगों को जब तक नहर कटने की जानकारी होती, तब तक कई बीघे फसल जलमग्न हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद समर्थ किसान पार्टी के लोगों ने एसडीएम सदर प्रखर उत्तम से शिकायत कर फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अढौली माइनर की पटरी मंगलवार को टूट गई, जिसकी वजह से नहर के पास की किसानों की खेत में खड़ी गेहूं, सरसों व चने की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने किसानों से बातचीत के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। अजय सोनी ने कहा कि कि नहर की सिल्ट सफाई में इस बार भारी गड़बड़ी की है।
विज्ञापन

यही वजह है कि 80 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी नहर की पटरी मजबूत नहीं हुई। सिल्ट सफाई के नाम पर ठेकेदार ने महज खानापूर्ति की है। नहरों की सिल्ट सफाई सही तरीके से न होने की वजह से पानी के प्रवाह सही तरीके से नहीं होता और वह ओवरफ्लो हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अढौली के पास नहर मे ंकटान होने से दर्जनों किसानों की फसल बर्बाद हुई है। कहा कि जिन जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उसकी जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed