{"_id":"61f97ff6290c826eca780f08","slug":"accused-of-taking-bribe-from-railway-worker-kaushambi-news-ald326174839","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी से रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी से रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव निवासी फूलचंद्र भरवारी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। फूलचंद्र की पत्नी प्रीति ने मंगलवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में रेलवे के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रीति के मुताबिक 10 नवंबर को उसके पति ड्यूटी से घर लौटे। इस दौरान कुछ केबल बच गई थी। फूलचंद्र उसे जमा कराने के लिए विभाग के एक जिम्मेदार के पास पहुंचे तो उन्होंने केबल अपने पास ही रखने को कहा।
आरोप है कि अगले दिन अफसर, आरपीएफ के साथ उसके घर में पहुंचे और केबल घर में रखने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगे। इसके बाद उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। धमकी दी गई कि पैसा नहीं देने पर चोरी के मुकदमे में फंसा देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद आरपीएफ के लोग उसके पति की बाइक उठा ले गए और एक व्यक्ति के पास गिरवी रखकर उससे 36 हजार रुपये ले लिए। प्रीति के मुताबिक घटना के बाद पति तनाव में है। संवाद