{"_id":"65624bf63d51c12af20e1f67","slug":"accused-of-murder-of-rape-victim-arrested-in-police-encounter-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-5524-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 26 Nov 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट थानाक्षेत्र के कछार में मुठभेड़ में पकड़ा गया दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पवन निषाद
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी पवन निषाद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ वर्ष 2022 में दुष्कर्म किया था। जमानत पर छूटने के बाद उसने पीड़िता पर मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया। मना करने पर उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली एक युवती की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के साथ पड़ोस में रहने वाले पवन निषाद ने मई 2022 में दुष्कर्म किया था। इस मामले में पवन जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद पवन व उसके भाई मुकदमे सुलह का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पवन व उसके भाई अशोक, प्रभू और लोकचंद्र ने सोमवार को उसे कुल्हाड़ी से हमलाकर मार डाला था। इस मामले में सभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।
आरोपी अशोक पहले ही मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार भोर सूचना मिली कि आरोपी पवन निषाद यमुना के कछार में छिपा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पवन के पैर में दो गोली लगी और वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
पवन के पास से तमंचा और कारतूस मिला। पकड़े गए पवन ने ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। घटना में शामिल पवन के भाई प्रभू व लोकचंद्र की तलाश की जा रही है।
-- -- -
पुलिस को अपनों की भूमिका पर संदेह नहीं
-दुष्कर्म पीड़िता की हत्या मामले में पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवालों के पीछे फिलहाल जिला पुलिस काेई कार्रवाई के मूड में नहीं है। खुद एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एएसपी समर बहादुर ने स्वीकार किया कि घटना के पीछे पुलिस की कोई भूमिका नहीं मिली है। अफसरों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के फौरन बाद महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी ने बीट सिपाही को व्हाट्सएप पर शिकायती पत्र भेजा। सिपाहियों के पहुंचने से पहले ही घटना हो गई।
-- --
आरोप बेबुनियाद, प्रधान के पति की नहीं मिली भूमिका
-- हत्याकांड के बाद ग्राम प्रधान के पति की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। एसपी ने बताया कि जांच कराई गई। जांच में उसकी किसी तरह से भूमिका नहीं मिली। फिलहाल मामले की जांच अभी भी जारी है।