फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of beating children and throwing them out of the house

Kaushambi News: बच्चों की पिटाई कर घर से निकालने का आरोप

Mon, 29 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating children and throwing them out of the house
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में पिता ने तीन बच्चों की पिटाई कर घर से निकाल दिया। तीनों बच्चे रोते बिलखते अपने ननिहाल पहुंचे और घटना की जानकारी दी। प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली अंतर्गत बिहका गांव की केतकी देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी संजू की शादी पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव निवासी रामजी से की थी। संजू की तीन बच्चे अलीशा (13), आर्यन (10) और रौनित (8) हैं। चार वर्ष पूर्व घरेलू कलह से तंग आकर संजू ने आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद रामजी ने दूसरी शादी कर ली और अब वह आए दिन बच्चों को मारपीट करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को भी उसने बच्चों की पिटाई कर दी। इसके बाद तीनों को घर से निकाल दिया। तीनों बच्चे रोते बिलखते ननिहाल पहुंचे और घटना की जानकारी दी। रविवार को नानी ने बच्चों के साथ पिपरी कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed