फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused arrested for killing old woman

Kaushambi News: वृद्धा की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for killing old woman
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर में 10 फरवरी को घर के बाहर सो रही वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के इरादे से वृद्धा के घर में घुसा था। इसी दौरान वह जग गई और उसका नाम लेकर चिल्लाने लगी। पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार व एएसपी राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि 10 फरवरी को काजीपुर निवासी रामशरण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां लखपतिया घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जगाने पर उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। बेटे ने मां की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी ने तीन टीमों के जरिये आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के बाद गांव के ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया। उसने हत्या की बात भी स्वीकार की है।

पकड़े जाने के डर से की हत्या

एएसपी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि नौ फरवरी की शाम वह एक दुकान पर गया था। वहां उसने महिला के पास रुपये देखे। लालच में आकर वह रात में चोरी के इरादे से महिला के घर पहुंचा। महिला की कुर्ती की जेब से पैसे निकालते समय वह जाग गई। पकड़े जाने के डर से उसने महिला का गला दबा दिया। साथ ही ओढ़े कपड़े से कसकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला की जेब से 300 रुपये भी निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed