फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused absconding from police custody caught

Kaushambi News: पकड़ा गया पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी

Tue, 26 Sep 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 26 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding from police custody caught
पकड़ा गया पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी
विज्ञापन

-- हफ्ते भर पहले मंझनपुर कोतवाली से महिला आरक्षी को धक्का देकर हो गया था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। हफ्ते भर पहले नगर कोतवाली से महिला आरक्षी को धक्का देकर फरार आरोपी को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर देवखरपुर पुलिया के पास से बारातफारीक निवासी अंशु मौर्या को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके कब्जे से 1.330 किलो ग्राम गांजा व चापड़ मिला था। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। रिमांड नहीं बन पाने के कारण कोतवाली लाकर हवालात में डाल दिया गया। 18 सितंबर की सुबह आरोपी ने उलझन महसूस होने की बात बताई। इस पर पहरे में तैनात महिला आरक्षी साक्षी मिश्रा ने खुली हवा और पानी के लिए उसे हवालात से बाहर निकाल दिया। इसी बीच आरोपी महिला आरक्षी को धक्का देकर फरार हो गया। इसे लेकर महकमे में खलबली मच गई। आननफानन मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। हफ्ते भर की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह इंस्पेक्टर संतोष शर्मा को खबर मिली कि अभिरक्षा से फरार अंशु समदा से कादीपुर की ओर जा रहा है। फोर्स के साथ घेराबंदी कर आरोपी युवक को कादीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed