{"_id":"5803cbe54f1c1b4a2c2908b5","slug":"accident-saraiakil-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ला निवासी हसीन मोहम्मद पुत्र जहीर मोहम्मद के घर में रविवार सुबह करीब दस बजे महिलाएं रसोई घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया और सिलेंडर में आग लग गई। गैस सिलेंडर में आग देख घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे़े। गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग भी भयभीत हो गए और वह भी घर से बाहर निकल आए। लोगों ने हिम्मत जुटाकर सिलेंडर को किचन से बाहर निकालकर आंगन में रख दिया। सूचना पर पुलिस के साथ ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। सिलेंडर को तालाब में फेंका गया।
विज्ञापन