{"_id":"65c40632e55fb7bd6103992a","slug":"accident-on-the-highway-death-of-a-young-man-going-to-his-sisters-house-kaushambi-news-c-3-1-ald1011-314206-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फतेहपुर के लिए उपयोगी- हाईवे पर हादसा, बहन के घर जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फतेहपुर के लिए उपयोगी- हाईवे पर हादसा, बहन के घर जा रहे युवक की मौत
Thu, 08 Feb 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
मृतक शाहरुख की फाइल फोटो।
फतेहपुर के चौडगरा हाईवे पर बुधवार की शाम हुए हादसे में कौशाम्बी निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह बाइक से बहन के घर जा रहा था। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मारने के बाद उसे कुचल दिया। खबर घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
मंझनपुर के नारा गांव निवासी ओल्लन का 28 वर्षीय बेटा शाहरुख पुणे में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। पिता ओल्लन ने बताया कि बुधवार को वह फतेहपुर में ब्याही अपनी बहन से मिलने गया था।
रास्ते में चौडगरा के पास हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे तेज रप्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शाहरुख सड़क पर गिरा तो ट्रक ने उसे कुचल दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। ट्रक सीज कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। जवान बेटे की मौत पर परिजन रोते-बिलखते फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।