{"_id":"582caf0f4f1c1b7b388ffdaf","slug":"accident-near-skara-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने कार में मारी टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने कार में मारी टक्कर, एक घायल
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के धन्नी सकाढ़ा गांव के सामने हाइवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने बुधवार को एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने कार सवार लोगों से अभद्रता की। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया।
इलाहाबाद के कटरा निवासी शुभम राय उर्फ हनी अपनी कार से कौशाम्बी काम से आए थे। दोपहर बाद काम खत्म होने पर वह अपने साथियों के साथ वापस घर जा रहे थे। इसी बीच वह धन्नी सकाढ़ा गांव के सामने हाइवे पर पहुंचे। सामने से आ रही बेकाबू बाइक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। नशे में युवकों ने कार में सवार शुभम व उनके साथियों के साथ अभद्रता भी की। इतना ही नहीं मारपीट का भी प्रयास किया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कोखराज थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। बाइक सवार एक युवक का हादसे में पैर टूट गया है।