{"_id":"5aad689d4f1c1bbf758b5f51","slug":"accident-near-pachambha-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/चायल। करारी क्षेत्र के पचंभा गांव के समीप शनिवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया। इससे पांच यात्री घायल हो गए। वही ंअन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
मंझनपुर से शनिवार सुबह एक ऑटो सवारियां लेकर करारी जा रहा था। पचंभा गांव के समीप एक मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे सिराथू निवासी रामकिशोर, त्रिभुवन, सरायअकिल निवासी राकेश, सुधीर व करारी निवासी जयकेस आदि घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार वाले हॉस्पिटल पहुंच गए थे। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है।वहीं पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बूंदा गांव का महेश कुमार इन दिनों मकान बनवा रहा है। शनिवार सुबह बूंदा तिराहे के समीप पीछे से आई अप्पे ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे महेश घायल हो गया। परिवार वालों ने घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खरसेनपुर गांव का उमेश पुत्र पन्नालाल शनिवार सुबह पिपरी गया था। वहां से डंपर से घर लौट रहा था। जयंतीपुर के समीप ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी। इससे डंपर पलट गया। हादसे में उमेश घायल हो गया।