{"_id":"5ae8be104f1c1b5f098b7884","slug":"accident-near-kundari-kamasin-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में कार चालक की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में कार चालक की मौत, आठ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल क्षेत्र के कुंडारी गांव के समीप मंगलवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कमासिन चौराहे के समीप मंगलवार शाम टैंकर की टक्कर एक विक्रम पलट गया। इससे करीब सात सवारियां घायल हो गईं।
करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले का आशिफ (25) पुत्र चांद बाबू ड्राइवरी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार सुबह वह नयागंज निवासी एनब पुत्र सईदुल हसन के साथ गाड़ी मालिक के बेटे आदिल को रिसीव करने कार से इलाहाबाद जा रहा था। कुंडारी गांव के समीप अचानक सामने एक मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आशिफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी एनब घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
वहीं कमासिन चौराहे के समीप खड़ा होकर मंगलवार शाम एक विक्रम चालक सवारी उतार रहा था। इस दौरान पीछे से आए टैंकर ने विक्रम में टक्कर मार दी। जिससे विक्रम पलट गया। इससे उसपर सवार कोखराज के ककोढ़ा गांव का सचिन कुमार, विजय सेन, रामपुर बढ़नावां की राजकुमारी, शकुंतला, फूलकुमारी, सिराथू कस्बे की अंजली पुत्री गौरीशंकर व चालक नफीस अली आदि घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक विक्रम चालक और अंजली की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।