{"_id":"5bccccffbdec22695b779b19","slug":"accident-near-kazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पूरामुफ्ती के काजीपुर के पास शनिवार शाम एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद मौका पाकर चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
फतेहपुर के थरियांव निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र चंद्रपाल शनिवार शाम प्रयागराज में एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में पूरामुफ्ती के काजीपुर बाजार के समीप अचानक लिंक रोड से निकले बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक ट्रैक्टर के सामने गिर गया। इससे ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिजनों को खबर करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।