फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near gulamipur village

पिकअप चालक को वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 21 Sep 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 21 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident near gulamipur village
ट्रेलर ने कुचली तीन जिंदगियां - फोटो : Vishnu Sharma
सिराथू। सैनी कोतवाली के गुलामीपुर व केसरिया गांव के बीच हाइवे पर मंगलवार की रात एक पिकअप चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। चालक हाइवे पार कर रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


  गुलामीपुर निवासी शुभम चंद्र (20) पुत्र स्व. देशराज मंगलवार की देर रात अपनी पिकअप जीप लेकर हटवारा गांव के सामने हाइवे पर स्थित एक ढाबा पहुंचा। वह जीप को खड़ी कर हाइवे पार करने लगा। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेजी से आया और उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर शुभम का भाई ईश्वर चंद्र , मां बेलिया देवी रोते-बिलखते हुए पहुंचे। शव देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed