{"_id":"5b9c0a1a867a557f685fa53b","slug":"accident-near-ggic","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से टकराई मैजिक, तीन श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से टकराई मैजिक, तीन श्रद्धालु घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र में जीजीआईसी कड़ा के समीप शुक्रवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने के कारण एक मैजिक विद्युत पोल से टकरा गई। इससे उसपर सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। इनको इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इलाहाबाद के बम्हरौली निवासी मानिकचंद्र ने दो दिन पहले एक मैजिक खरीदी है। शुक्रवार को परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मैजिक से दर्शन करने कड़ा धाम जा रहा था। जीजीआईसी कड़ा के समीप अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और मैजिक सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में उसपर सवार मानिकचंद्र का पांच वर्षीय बेटा तूफान, सविता पुत्री रमेश निवासी बेरुआ चरवा व अहमदपुर असरौली निवासी सुनील पुत्र रामलखन घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। मैजिक में करीब 12 श्रद्धालु सवार थे।