{"_id":"57e18bd04f1c1bff44a82c3b","slug":"accident-in-tengai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत, एक की हालत गंभीर
काौश्ााम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में मंगलवार को बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। टेंगाई गांव में दोपहर एक महिला की मौत हो गई जबकि अहिरारा गांव में झुलसने से एक महिला की हालत गंभीर है। साथ ही आठ मवेशियों ने भी झुलसने से दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टेंगाई निवासी धीरज सरोज मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार को उसकी पत्नी सुरीता देवी (40) अपनी तीन बकरी लेकर सड़क की तरफ चराने गई थी। दोपहर को अचानक बूंदाबांदी होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह जामुन के पेड़ के नीचे बकरियां लेकर पहुंच गई। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। करंट की जद में आने से सुरीता व बकरियों की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह अहिरारा गांव की किरन देवी (35) पत्नी मानिक चंद्र भी बिजली से झुलस गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तीसरी घटना टड़हर गांव की है। यहां के बलराम व गुलाब के मवेशी खेतों में चर रहे थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बलराम के दो, गुलाब के एक बैल ने दम तोड़ दिया। इसी तरह कल्यानपुर गांव के केशन पुत्र मंगर की बकरी भी बिजली की चपेट में आकर काल के गाल में समा गई।