फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in saraiakil and kosam

यमुना में डूबने से बच्चे और महिला की मौत

Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
काौश्ााम्बी ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
accident in saraiakil and kosam
Drowned
यमुना नदी में डूबने से एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पिता के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासिनी तेसिया देवी (55) पत्नी मुन्नू लाल शुक्रवार सुबह घर से जानवरों को चराने के लिए यमुना नदी के किनारे गई थी। जानवरों को छोड़कर वह एक टीले पर बैठ गई। अचानक टीला धंस जाने से वह यमुना नदी में गिरकर डूब गई। परिजनों ने पुलिस को हादसे की सूचना देने के बाद शव को बाहर निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। थोड़ी देर बाद पुलिस ने गोताखोराें को लगाया। करीब दो घंटे बाद शव को निकाला जा सका।  वहीं दूसरी ओर कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव निवासी नानबाबू का करीब 6 वर्षीय बेेटा आरिफ शुक्रवार दोपहर खेलते-खेलते यमुना नही के किनारे चला गया और पैर फिसलने से नदी में डूब गया। लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को निकालने की कोशिश जारी कर दी। काफी देर बाद बच्चे के शव को नदी से निकाला गया। बच्चे के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed