फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in pipari area

सड़क हादसोें में चार परीक्षार्थी घायल

Tue, 13 Feb 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
चायल/करारी। सड़क हादसों में सोमवार को चार परीक्षार्थी घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाहाबाद के झलवा निवासी अभय कुमार, सुभांशू व नीरज गुप्ता दसवीं के छात्र हैं। इनका परीक्षा केन्द्र पिपरी के कादिलपुर गांव स्थित बीबीएच स्कूल में बनाया गया है। सोमवार को तीनों एक ही बाइक से परीक्षा देने गए थे। लौटते वक्त रहीमाबाद गांव के समीप सामने एक भैंस आ गई। इसे बचाने के चक्कर में परीक्षार्थियों की बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना पर परिजन भी आ गए। परिवार वाले परीक्षार्थियों को लेकर झलवा के निजी अस्पताल चले गए। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसी तरह सरायअकिल के मुस्तफाबाद मोहल्ले का मो. राशिद पुत्र जमशेद हाईस्कूल की परीक्षा देने करारी के बैशकांटी गया था। लौटते वक्त असाढ़ा गांव के समीप कार की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed