{"_id":"592f14694f1c1bfb6ebdb33e","slug":"accident-in-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की करंट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
नागालैंड के सीमापुर शहर में तैनात चलौली गांव के फौजी की करंट लगने से मौत हो गई। 27 मई की रात फौजी कमरे की खराब बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हुआ। बुधवार को फौजी का शव गांव पहुंचा। अंतिम सलामी के बाद फतेहपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पिपरी के चलौली गांव निवासी राजू पटेल (28) पुत्र हरिश्चंद्र 2012 में फौज में भर्ती हुआ था। इसके बाद उसकी तैनाती नागालैंड के 5003 एससी बटालियन सीमापुर में हो गई। 10 अप्रैल को छुट्टी से राजू वापस ड्यूटी पर चला गया। बताया जा रहा है कि 27 मई की रात राजू ड्यूटी से कमरे पहुंचा तो लाइट खराब थी। इस पर वह खुद ही लाइट को ठीक करने लगा इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। बुधवार को फौजी का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। दोपहर बाद जवान को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद फतेहपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसडीएम चायल अश्वनी कुमार, सीओ महेन्द्र सिंह देव, एसओ पिपरी विपिन त्रिवेदी मौजूद रहे।