फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in manauri

ट्रेन से बुजुर्ग दंपति के उडे़ चीथड़े

Sat, 04 Mar 2017 12:34 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
accident in manauri
ट्रेन हादसा
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे फाटक पार करते समय शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग दंपति ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। जानकारी होने पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



 मनौरी रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग दंपति रेलवे फाटक पार करते समय एक ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों के शवों के परखच्चे उड़ गए। रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों का काफिला खड़ा था। हादसा देख लोग लोगों की रूह कांप गई। सूचना पूरामुफ्ती थाना पुलिस व जीआरपी को दी गई। थाना पुलिस वजीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। जांच की गई तो लगभग 62 वर्षीय वृद्ध की जेब से पुलिस को रुपये मिले, लेकिन कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे शवों की शिनाख्त हो सकती। जानकारी होते ही सीओ चायल महेंद्र सिंह देव भी पहुंच गए। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी वीके मिश्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने वाले दोनों वृद्ध थे। फौरी तौर पर यही लग रहा है कि दोनों दंपति हैं। शिनाख्त नहीं हुई है, जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरामुफ्ती पुलिस क्षेत्र से  लापता हुए वृद्ध दंपति का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed