{"_id":"5a81e4354f1c1ba32a8b70a0","slug":"accident-in-mahuwa-khada-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत, जेई समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत, जेई समेत दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीण एफआईआर की मांग को लेकर मंझनपुर चौराहे पर चक्काजाम करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि समझाकर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर जेई समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
महुआ खाड़ा निवासी रामआसरे पुत्र रामसुख (46) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसको एक आवास मिला है। इन दिनों वह इसी का निर्माण करा रहा था। सोमवार सुबह सरिया सीधी कर रहा था। इस दौरान एक सरिया ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से छू गया। नतीजतन करंट की चपेट में आने से मौके पर ही रामआसरे की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीण व परिजन मंझनपुर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम करने की तैयारी कर रहे थे। लोगों का कहना था कि ढीला होने से से तार लटक रहा था। वहीं जाम लगाने की योजना बनाए जाने की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। खबर मिलते ही महुआ खाड़ा पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि मृतक की पत्नी सोनिया देवी की तहरीर पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता आशीष शुक्ला व विद्युतीकरण कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच कराई जा रही है।