फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in kokhraj & saini area

हादसों में दो युवकों व किशोर की मौत

Sun, 26 Feb 2017 12:48 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident in kokhraj & saini area
accident
सकाढ़ा गांव के समीप हाईवे पर शुक्रवार रात बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात      दोनों मूरतगंज एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए फतेहपुर के यशोथर गांव से आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। हादसे में हुई युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं सैनी कोतवाली  क्षेत्र में एक किशोर को ट्रक ने    रौंद दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के यशोथर गांव निवासी चंदन सिंह (20) पुत्र रामानंद सिंह शुक्रवार की रात साथी प्रदीप कुमार (30) पुत्र सुरेश के साथ बाइक से मूरतगंज एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। कोखराज के सकाढ़ा गांव के समीप कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस बाइक में टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख गांव के लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेते हुए हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बेटों के मौत की खबर सुनते ही घर परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में युवकाें की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं सैनी कोतवाली के गुलामीपुर बाजार में शनिवार की शाम को सब्जी खरीदने आए एक साइकिल सवार किशोर को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है। गनपा गांव निवासी बृजेश (15) पुत्र हरीलाल शनिवार को गुलामीपुर बाजार में साइकिल से सब्जी खरीदने गया था। शाम करीब सात बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed