{"_id":"58b9be404f1c1b8759831e8b","slug":"accident-in-kadipur-arka","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के सामने हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस पर सवार पांच मजदूर घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरवारी के एक भट्ठा से ईंट लादकर मजदूर शुक्रवार को टेवा उतारने गए थे। शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार मजदूर अपने गांव पांडेय मऊ जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर कादीपुर गांव के समीप पहुंचा। भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
हादसे में मजदूर सुग्गा पुत्र कल्लू , धर्मेंद्र पुत्र रामआसरे, चंदन पुत्र रामप्रसाद, बब्लू पुत्र कल्लू, करन पुत्र सुरेंद्र आदि घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चरवा थाना क्षेत्र के अर्का गांव के सामने शुक्रवार शाम मोड़ पर एक आटो पलट गया। हादसे में हसनपुर गांव की अनीता पुत्री रामकुमार, रतऊ पुत्र सुक्खू, सोना देवी पत्नी रामबहोरी, राजकरन पुत्र भोलानाथ, शंकुतला पत्नी मल्हू घायल हो गईं। सभी घायल बेलहाई गांव में एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।