{"_id":"57d303054f1c1bce76317eba","slug":"accident-in-bada-peparhata","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते कुएं में गिरने से मासूम की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते कुएं में गिरने से मासूम की चली गई जान
काौश्ााम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कुअां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा पिपरहटा गांव में शुक्रवार सुबह खेलते समय एक मासूम कुएं में गिर गया। शरीर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बड़ा पिपरहटा निवासी राम प्रकाश का करीब तीन वर्षीय बेटा शिव प्रकाश शनिवार सुबह देहरी के सामने स्थित कुएं की जगत (चबूतरे) पर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह कुएं में गिर गया। हादसे की जानकारी होने पर जब तक परिजन उसे बाहर निकालने का इंतजाम करते उसने तड़प कर दम तोड़ दिया। शव बाहर निकला तो परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में सरायअकिल पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।