फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

मैजिक से टकराकर पलटा विक्रम, आठ घायल

Wed, 14 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 14 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident
मुख्यालय स्थित पुराने एआरटीओ दफ्तर के समीप बुधवार की शाम मैजिक से टकराकर तेज रफ्तार विक्रम पलट गया। हादसे में विक्रम सवार आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मंझनपुर चौराहे से बुधवार की शाम छह बजे के करीब सवारी भरकर सिराथू जा रहा विक्रम जैसे ही पुराने एआरटीओ दफ्तर के समीप पहुंचा कि सामने से आ रही मैजिक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। उसपर सवार विनय बाबू निवासी रामपुर बसोहरा, अनीस अहमद निवासी नया नगर मंझनपुर, बबलू निवासी भरसवां, प्रेम चंद्र निवासी चकिया, जगदीश निवासी घोषिया, गिरधारीलाल निवासी रसूलपुर गिरसा, हनुमान प्रसाद निवासी मंझनपुर घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने विक्रम के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और इमरजेंसी अस्पताल से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed