{"_id":"05f2b6d39a5673a1c25d024a5b831b1e","slug":"accident-hindi-news-307","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
ननिहाल में घर के सामने खेल रहे डेढ़ साल का मासूम बालक शनिवार की सुबह ट्रैक्टर के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बेटे को लेकर विवाहिता 8 दिन पहले ही मायके नंदा का पुरवा (थोन) गांव आई थी। पुलिस ने फतेहपुर के रहने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है। मासूम बेटे की मौत से विवाहिता और उसके परिवारवालों की रो-रोकर हालत खराब है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव की रहने वाली गुड़िया देवी पत्नी होरीलाल का मायका मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के नंदा का पुरा (थोन) गांव में है। वह आठ दिन पहले डेढ़ वर्षीय बेटे अंकुश को लेकर मायके आई थी। शनिवार की सुबह उसके पिता चंद्रपाल ने घर बनवाने के लिए एक ट्रैक्टर मोरंग (बालू) मंगाई थी। ट्रैक्टर ट्राली से दरवाजे पर आई बालू सुबह करीब 9 बजे चंद्रपाल और गुड़िया मिलकर उतार रहे थे। इस दौरान गुड़िया का डेढ़ साल का बेटा अंकुश वहीं खेल रहा था।
वह खेलते-खेलते ट्राली के नीचे घुस गया। उधर, घर के सामने बालू उतारने के दौरान चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर को थोड़ा आगे बढ़ाया। ट्राली के नीचे खेल रहा मासूम पहिया के नीचे आकर कुचल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक मंजर देख कोहराम मच गया। आंखों के सामने मासूम बेटे की खून से लथपथ लाश देख गुड़िया तो बदहवास हो गई। परिवार के अन्य लोग भी बिलखने लगे। हादसे की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ जमा हो गई। रोते-बिलखते गुड़िया के ससुराल के लोग भी आए। उधर, गांववालों को आता देख ट्रैक्टर छोड़कर चालक वहां से भाग निकला। उधर, घटना की जानकारी पर पइंसा पुलिस भी गांव पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक राहुल पुत्र जगन्नाथ तिवारी निवासी भदियापुर थाना थाता फतेहपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में मासूम बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।