{"_id":"77a9aed8afb0c7f10dd4931a8509e5a5","slug":"accident-hindi-news-136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से खाक हो गई चाय-नाश्ते की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से खाक हो गई चाय-नाश्ते की दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के किनारे लोहंदा मोड़ पर स्थित चाय-नाश्ते की दुकान बुधवार की रात संदिग्धदशा में आग लग गई। इससे छप्पर, गुमटी के साथ ही हजारों रुपये का सामान खाक हो गया। दुकानदार ने रंजिशवश दुकान में आग लगाए जाने का शक जाहिर किया है। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दे दी है।
सैनी कोतवाली के लोंहदा गांव निवासी रामसुमेर गरीब व्यक्ति है। उसने जीविका के लिए हाईवे के किनारे गांव के समीप ही छप्पर, गुमटी रखकर चाय-नाश्ते खोली है। उसने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी दुकान में आग लगी। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तो वहां राख ही राख दिखी। इससे उसके होश उड़ गए। आग लगने से गुमटी, छप्पर के साथ ही बर्तन, बिस्किट, नमकीन, चीनी समेत हजारों रुपये का सामान आदि जलकर खाक हो गया।
बताया कि दुकान लगने से उसे 10-15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह, दुकान जलने की भनक लगते ही गांववालों की भीड़ हो गई। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। इसमें उसने स्थानीय उचक्कों पर ही जान बूझकर दुकान में आग लगाने का शक जाहिर किया है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।