{"_id":"576052404f1c1beb7111b85c","slug":"accident-at-palhana-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से गंगा में समाया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से गंगा में समाया किशोर
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा पर मंगलवार को कोखराज के पल्हाना घाट पर नहाने गए एक किशोर का पैर फिसलने से नदी में समा गया। इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर देर तक नदी में तलाश करते रहे, लेकिन किशोर का सुराग नहीं लग सका।
कोखराज थाना क्षेत्र के धन्नी गांव का रहने वाला राहुल (15) पुत्र शिवबाबू मंगलवार को गंगा दशहरा पर साथियों के साथ पल्हाना गंगा घाट पर नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। किशोर को नदी में डूबता देख साथियों ने शोर मचाया और बचाने की गुहार लगाई। जब लोग कुछ करते किशोरी नदी में डूब चुका था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने किशोर के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। स्थानीय गोताखोरों को किशोर को ढ़ूंढने के लिए भेजा। खबर लिखे जाने तक गोताखोर नदी में किशोर को तलाश रहे थे। इसी तरह सैनी के कुबरी घाट पर चित्रकूट जिले से आई एक किशोरी को गोताखोर ने नदी में डूबने से बचा लिया। वहीं लोगों का कहना है कि जिला और पुलिस प्रशासन पर्वों को लेकर चौकन्ना नहीं है। जिसके चलते गंगा घाटों पर हादसे होते रहते है। मंगलवार को गंगा दशहरा पर घाटों पर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।