फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident at palhana ghat

पैर फिसलने से गंगा में समाया किशोर

Wed, 15 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
accident at palhana ghat
विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।
गंगा दशहरा पर मंगलवार को कोखराज के पल्हाना घाट पर नहाने गए एक किशोर का पैर फिसलने से नदी में समा गया। इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर देर तक नदी में तलाश करते रहे, लेकिन किशोर का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के धन्नी गांव का रहने वाला राहुल (15) पुत्र शिवबाबू मंगलवार को गंगा दशहरा पर साथियों के साथ पल्हाना गंगा घाट पर नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। किशोर को नदी में डूबता देख साथियों ने शोर मचाया और बचाने की गुहार लगाई। जब लोग कुछ करते किशोरी नदी में डूब  चुका था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने किशोर के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। स्थानीय गोताखोरों को किशोर को ढ़ूंढने के लिए भेजा। खबर लिखे जाने तक गोताखोर नदी में किशोर को तलाश रहे थे। इसी तरह सैनी के कुबरी घाट पर चित्रकूट जिले से आई एक किशोरी को गोताखोर ने नदी में डूबने से बचा लिया। वहीं लोगों का कहना है कि जिला और पुलिस प्रशासन पर्वों को लेकर चौकन्ना नहीं है। जिसके चलते गंगा घाटों पर हादसे होते रहते है। मंगलवार को गंगा दशहरा पर घाटों पर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed