{"_id":"5bb1151a867a557ff9675249","slug":"accident-at-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आने से सास-बहू के चीथड़े उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आने से सास-बहू के चीथड़े उड़े
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/सिराथू (कौशाम्बी)। जरा सी लापरवाही ने सास-बहू की जान ले ली। बंद सिराथू रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय रविवार सुबह ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आने से एक वृद्धा व उसकी बहू के चीथड़े उड़ गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के तिवारी का पूरा (ताज मल्लाहन) गांव निवासी ननकी देवी (60) पत्नी रामदुलारे की बहन तिजिया सिराथू में ब्याही थी। शनिवार शाम तिजिया देवी की मौत हो गई। रविवार सुबह ननकी अपनी बहू अनारकली (40) व नाती कमलेश के साथ बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। सिराथू में रेल क्रासिंग बंद थी, लेकिन ननकी तथा अनारकली बाइक से उतर कर पटरी पार करने लगीं। इसी दौरान दोनों ब्रम्हपुत्र मेल की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मां और दादी को काल के गाल में समाता देख फाटक किनारे बाइक लेकर खड़ा कमलेश बेसुध हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।