फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Abdul defeated vijay in wrestling

कुश्ती में अब्दुल ने विजय को हराया

Sat, 14 Sep 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Abdul defeated vijay in wrestling
Abdul defeated vijay in wrestling - फोटो : KAUSHAMBI
कुश्ती में अब्दुल ने विजय को हराया
विज्ञापन

पश्चिम शरीरा के ऐतिहासिक दंगल में दूसरे दिन दर्शकों का उमड़ा सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। स्थानीय बाजार के दंगल मैदान में तीन दिवसीय कुश्ती के दूसरे दिन शुक्रवार को एक से बढ़कर एक कुश्ती का प्रदर्शन हुआ। फाइनल कुश्ती में गोरखपुर के अब्दुल पहलवान ने इटावा के विजय को चित किया। इस दौरान कुश्ती देखने वालों की भीड़ लगी रही।

कस्बे के ऐतिहासिक तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन दर्जनों पहलवानों कुश्ती कला का प्रदर्शन किया । गुरुवार को पहले दिन बरसात के कारण जिन पहलवानों की कुश्ती नही हो सकी थी उन्हें दूसरे दिन कुश्ती में प्रतिभाग कराया गया। गोरखपुर,पंजाब, श्री गंगा नगर, राजस्थान, बिहार मध्य प्रदेश के साथ ही इटावा, कानपुर, फतेहपुर , आयोध्या ,जालौन से आए पहलवानों ने भी जोर आजमाइश किया । गोरखपुर से आए अब्दुल पहलवान ने इटावा के विजय पहलवान पराजति किया। इसी प्रकार बाबा बजरंगी अयोध्या और जालिम सिंह राजस्थान के बीच दाव पेंच के खेल में बाबा बजरंगी जीते ।जयविजय सिंह राजस्थान और विवेक पहलवान मथुरा के कुश्ती कला के प्रदर्शन से दर्शको का मन मोह लिया। जयविजय ने विवेक को चित कर जीत दर्ज कराई । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार मिश्रा ने दंगल कमेटी के बंसत लाल मिश्रा ,कौशलेन्द्र पाल सिंह ,श्रवण कुमार पांडेय ,संजय मिश्रा से खुले हाथों से पुरस्कार वितरित कराया। इस दौरान अश्वनी पांडेय, नन्हे लाल चौरसिया, अंशधारी महराज ,विकास मिश्रा , इशू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। ।मेले और दंगल में सुरक्षा के लिए कई थानो की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed