फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   abbas rizavi

आज भारत आएगा आबिस रिजवी का शव

Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
abbas rizavi
crime
तुर्की में आतंकी हमले का शिकार हुए आबिस रिजवी का शव बुधवार सुबह करीब पांच बजे भारत आएगा। शव लेने के लिए पूर्व सांसद डॉ. एएच रिजवी अपनी पत्नी व बेटी के साथ तुर्की के इस्तांबुल में रविवार को ही पहुंच गए थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मुंबई में आबिस का शव दफनाया जाएगा।
विज्ञापन


    फिल्म प्रोड्यूसर आबिस रिजवी शनिवार की रात तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में थे। वह वहां के रेइना नाइट क्लब में नए साल का जश्न मनाने गए थे। रात में आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में आबिस रिजवी भी मौत का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन


आबिस के करारी के हजरतगंज मोहल्ला निवासी पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. एएच रिजवी के बड़े बेटे थे। बेटे की मौत की खबर जैसे ही पूर्व सांसद को मिली तो वह पत्नी मीना रिजवी व अमेरिका में रहने वाली बेटी रेशमा रिजवी के साथ तुर्की के लिए रविवार को रवाना हो गए थे। मुंबई में स्थित उनके घर में रिश्तेदार पहुंच गए हैं। भांजे राशिद रिजवी ने बताया कि आबिस का शव बुधवार की सुबह पांच बजे फ्लाइट से मुंबई आएगा। इसके बाद शव को मुंबई के रहमताबाद कब्रिस्तान (मजगांव) में करीब तीन बजे दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएस आतंकी संगठन ने कौशाम्बी को दी गहरी चोट
 खूंखार आतंकी संगठन आईएस ने कौशाम्बी को गहरी चोट दी है। इसी संगठन के खौफनाक आतंकियों ने तुर्की में आबिस रिजवी को अपना शिकार बनाया। तुर्की से दुश्मनी निकालने में आईएस ने बेकसूर आबिस की जान ली। इससे कौशाम्बी के लोगों में आतंकियों के खिलाफ जबर्दस्त गुस्सा है।


    दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन आईएस ने शनिवार रात तुर्की के इस्तांबुल ने हमला किया था। सीरिया पर तुर्की द्वारा हमला करने से यह खूंखार आतंकी संगठन नाराज था और उसी का बदला लेने के लिए 31 दिसंबर की रात राइना नाइट क्लब में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर सेंटा क्लॉज की शक्ल में आए दो हथियार बंद लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगने से आबिस घायल हो गए थे, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा था। आईएस ने के हमले की जिम्मेदारी लेते ही लोग गम व गुस्से से उबल पड़े। कौशाम्बी के लोग आतंकी हमले को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि आतंकवादियों ने कौशाम्बी की पहचान को मिटाया है। एलिया रिजवी ने कहा कि आतंकियों की कोई जमात नहीं होती है। यह इंसान के दुश्मन हैं। जेया रिजवी ने कहा कि आतंकियों ने हमला कर बॉलीवुड को बहुत दर्द दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed