{"_id":"5b070dc14f1c1bb16e8b4676","slug":"aarif-become-in-beggar-in-saudiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों की शादी का ख्वाब लेकर सऊदी गया आरिफ मांग रहा भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों की शादी का ख्वाब लेकर सऊदी गया आरिफ मांग रहा भीख
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के बारा हवेली खालसा गांव का आरिफ अपनी दो जवान बहनों की बढ़िया शादी करने का ख्वाब लेकर सऊदी गया और अब वहां भीख मांग कर पेट पाल रहा है। आरिफ के मामा ने विदेश मंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी है।
गांव के नक द अली का बेटा मोहम्मद आरिफ 2016 में एक एजेंट के जरिए ड्राइवरी का वीजा लेकर सऊदी के रियाद शहर गया था। वहां कफील उससे गाड़ी चलवाने के बजाय मजदूरी कराने लगा। कफील ने चोरी का इल्जाम लगाकर पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। नकद अली ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। उन्होने कर्ज लेकर बेटे को विदेश भेजा था। अब बेटे ने फोन करके बताया कि वह रियाद की मस्जिदों में झाड़ू लगाता है।
नमाज पढ़ने वाले लोग उसे जो खाने-पीने का समान देते हैं उसी से पेट पालता है। आरिफ बीमार भी है लेकिन दवा के लिए पैसे नहीं है। आरिफ अपनी बहन तमन्ना और रहनुमा के शादी का ख्वाब लेकर विदेश गया था लेकिन अब खुद ही भूखे मर रहा है। आरिफ भारतीय दूतावास भी गया लेकिन वहां पर भी किसी ने मदद नहीं की। मामले की शिकायत सांसद विनोद सोनकर से की गई। सांसद ने आश्वासन दिया है कि वह विदेश मंत्रालय से बात करेंगे। इसके अलावा गुरुवार को विदेश मंत्री को भी ट्वीट कर आरिफ के वापसी के लिए मदद मांगी गई है।