फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a youth fell in well and died

सूखे कुंए में गिरने से युवक की मौत

Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
a youth fell in well and died
a youth fell in well and died - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पेरई गांव में बुधवार रात खेतों की ओर गया एक युवक सूखे कुंए में गिर गया। कुएं में मौजूद जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पेरई निवासी राधेश्याम (20) पुत्र स्व. सुखलाल पासी पूना के उल्लास नगर में रहकर जींस की सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन में फैक्ट्री बंद होने के बाद मई माह में वह अपने गांव लौट आया। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे राधेश्याम शौच के लिए खेत की तरफ गया हुआ था।
विज्ञापन

वहां अंधेरा होने के कारण गांव के ही राजकुमार के खराब पड़े नलकूप के सूखे कुएं में गिर गया। कुएं से कराहने की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक उसकी कुएं में गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह शव बाहर निकाला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed