फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man's legs were amputated after being hit by an uncontrolled dumper.

Kaushambi News: अनियंत्रित डंपर की टक्कर से युवक के दोनों पैर कटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A young man's legs were amputated after being hit by an uncontrolled dumper.
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा तिराहे के पास सोमवार की भोर में अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से जितेंद्र (26) के दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, आरोपी चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र चैला सरोज निवासी पूरब शरीरा भोर में पांच बजे पशुबाड़े में जानवरों को चारा डालकर घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से युवक डंपर के नीचे पहिये में फंस गया जिससे उसके दोनों पैर कट कर अलग हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार समेत भारी संख्या में लोगों भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से इन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि करीब 10 साल पहले उसके बड़े भाई अरविंद की भी पुनवार चौराहा के समीप सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जितेंद्र दो भाइयों में छोटा था इस घटना के बाद परिवार सदमे में है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि वाहन समेत डंपर चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed