फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man was chased and beaten on the highway

Kaushambi News: हाईवे पर युवक को दौड़ा कर पीटा

Fri, 06 Mar 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A young man was chased and beaten on the highway
कसिया के पास दौड़ा दौड़ा कर पीटा - फोटो : 1
नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक की पिटाई का वीडियो बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे किनारे दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है, जिसमें कई लोग मिलकर एक युवक को पीट रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम को कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया हाईवे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार कोखराज के आसपास के गांव का निवासी था। उसने कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दूसरे बाइक सवार युवक से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पिटाई से बचने के लिए दूसरा युवक हाईवे पर दौड़ता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed