फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man parked his bike outside Sirathu station and jumped in front of a train, resulting in his death.

Kaushambi News: सिराथू स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A young man parked his bike outside Sirathu station and jumped in front of a train, resulting in his death.
सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में ससुराल आए एक युवक ने सोमवार की शाम रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवक के शव को ट्रैक से हटवाया। उधर, पीड़ित परिजनों ने पत्नी व ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कसिया पूरब गांव निवासी पंकज कुमार पटवा (25) पुत्र संतोष कुमार किराने की दुकान चलाते थे। बड़े भाई नीरज कुमार ने बताया पांच साल पहले सिराथू कस्बे की कोमल के साथ उसके भाई की शादी हुई थी। एक साल पहले विवाद होने के बाद कोमल मायके में रहने लगी।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह पंकज पत्नी से मिलने ससुराल गया था। 26 जनवरी की शाम उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि स्टेशन के बाहर गाड़ी खड़ी कर युवक ने माघ मेला स्पेशल ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पत्नी व ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

सिराथू जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बाहर खड़ी मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से हुई। मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई। सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed