{"_id":"68cb052bc60dda7d35091954","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-at-his-maternal-grandparents-home-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-718767-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ननिहाल मे युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ननिहाल मे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 18 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में बुधवार देर रात प्रयागराज निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कई दिनों से परेशान था और ननिहाल में रह रहा था।
प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला आकिब खान तिलगोड़ी गांव में अपनी नानी के यहां आया था। बुधवार देर शाम उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के शाहगंज थाने में आकिब के पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और उसके पिता पुलिस हिरासत में थे। इससे नाराज होकर वह ननिहाल आ गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।