{"_id":"5e46f1148ebc3ee5923fdbd1","slug":"a-young-man-hanged-himself-in-a-shepherd-kaushambi-news-ald268522031","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
चरवा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर मजरा रतगहां गांव में गुरुवार रात घरेलू कलह से आजिज एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शव फंदे पर लटका मिला।
मोहिउद्दीनपुर मजरा रतगहां गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र लल्लन सिंह मजदूरी करता था। गुरुवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह प्रदीप कमरे से देर तक नहीं निकला तो घरवालों ने कमरे में जाकर देखा। प्रदीप का शव धन्नी से लटक रहा था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है कि जानकारी नहीं है। परिवार के लोग अगर तहरीर देते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।