{"_id":"6990b72b0d4b4b65a00de4ea","slug":"a-young-man-hanged-himself-after-a-dispute-with-his-wife-and-died-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-136538-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका युवक, मौत
Sat, 14 Feb 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के संभुई गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के भीतर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर औपचारिकताएं पूरी की। युवक की मौत के बाद परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है।
संभुई गांव निवासी रामबाबू (40) पुत्र स्वर्गीय भैया लाल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद घर के भीतर चले गए। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन उन्हें बुलाने गए तो अंदर से दरवाजा बंद था। किसी तरह अंदर झांककर देखे तो रामबाबू टीन सेड में लगी लकड़ी की बल्ली से रस्सी के सहारे फंदे से लटके थे।
आनन-फानन में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर रामबाबू को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।