फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man died in an accident on the highway in Ajuha, the condition of his companion is critical

Kaushambi News: अजुहा में हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Sat, 12 Aug 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 12 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident on the highway in Ajuha, the condition of his companion is critical
अजुहा। प्रयागराज-कानपुर राजमार्ग पर स्थित अजुहा बाजार में बने स्पीड ब्रेकर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सीएचसी सिराथू में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर के नानाकारी आईटी नौबस्ता निवासी अनूप शुक्ला (35) और विवेक दीक्षित (40) निवासी आवास विकास कॉलोनी हंसपुरम नौबस्ता वाराणसी में ई-रिक्शा कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों बाइक से कानपुर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे अजुहा कस्बे के भोला चौराहे के स्पीड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू ले गई। यहां चिकित्सकों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। विवेक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी के बाद अनूप के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed