फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A woman was beaten with a stick for calling a neighbour a Bhaujaai, five injured, case registered from both si

Kaushambi : पड़ोसी महिला को भौजाई कहने पर चटकी लाठी, पांच जख्मी, दोनों तरफ से केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 04:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 04:16 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली के परसरा में होली पर पड़ोसी महिला को भौजाई कहने पर दो पक्षों में लाठी चल गई। मारपीट में पांच लोग जख्मी हुए। दोनों पक्ष से तहरीर लेकर पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया और जख्मी लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
A woman was beaten with a stick for calling a neighbour a Bhaujaai, five injured, case registered from both si
मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज कोतवाली के परसरा में होली पर पड़ोसी महिला को भौजाई कहने पर दो पक्षों में लाठी चल गई। मारपीट में पांच लोग जख्मी हुए। दोनों पक्ष से तहरीर लेकर पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया और जख्मी लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

रामसुरेमन ने बताया कि होली पर 15 मार्च की रात उनके बेटे गुलाब ने पड़ोसी प्रवेश की पत्नी नीता को मजाक में भौजाई कह दिया। यह बात प्रवेश व उसके परिवार को नागवार गुजरी। दोनों पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी चली।

विज्ञापन

मारपीट में गुलाब समेत रामसुरेमन व दूसरे पक्ष से नीता, प्रवेश व भाई बृजेश जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि रामसुरेमन की तहरीर पर प्रवेश, बृजेश, मुकेश व जितेंद्र और दूसरे पक्ष से बृजेश की तहरीर पर गुलाब, उसके भाई नैन सिंह व मानसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed