{"_id":"67db1b1a5c7ab426c201be76","slug":"a-woman-sleeping-inside-the-house-was-shot-and-injured-in-a-land-dispute-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123229-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि विवाद में घर के भीतर सो रही महिला को मारी गोली, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि विवाद में घर के भीतर सो रही महिला को मारी गोली, जख्मी
विज्ञापन
गनसरी गांव में गोली चलने के बाद घटना स्थल मौजूद पीएसी। संवाद
- फोटो : संवाद
संदीपन घाट कोतवाली के गनसरी गांव में मंगलवार रात भूमि विवाद को लेकर घर के भीतर सो रही महिला को गांव के ही युवक ने गोली मारी दी। जांघ में गोली लगने से जख्मी महिला को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो लोगों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
गनसरी निवासी शिवकरन उर्फ कन्ना गंगा के कछार में तरबूज की खेती करते हैं। उनका गांव के ही वैश अहमद से विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात शिवकरन की पत्नी श्रीमती बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी। देवर जुगेश ने बताया कि करीब डेढ़ बजे बाहरी खिड़की से फायर किया गया। गोली श्रीमती के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर बाहरी हिस्से में छप्पर के नीचे सो रही श्रीमती की सास जगरानी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया।
इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग निकले। श्रीमती को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जख्मी महिला के देवर जुगेश की तहरीर पर गांव के वैश अहमद, उसके बेटे सहबाज, जन्ना अहमद, भाई जैद अहमद, दिलसाद, इरशाद व गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
फरार होते समय छूटा गमछा व लुंगी
श्रीमती को गोली मारकर हमलावर भाग निकले। महिला के घर से 20 मीटर दूरी पर काले रंग का गमछा और लुंगी मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। दो समुदाय के बीच हुए विवाद को लेकर तनाव की स्थिति है। एहतियातन पीएसी व पुलिस बल को तैनात किया गया है।
जेल में है जख्मी महिला का पति शिवकरन
गोली लगने से जख्मी हुई श्रीमती का पति शिवकरन चार साथियों के साथ जेल में बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमती से वैश अहमद व उसके परिवार वालाें का जमीनी विवाद चल रहा है। 26 नवंबर 2024 को कछार में खेत पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। तब मारपीट में वैश के चचेरे भाई गुलफान के सिर में गोली लगी थी। जबकि वैश समेत परिवार के हनीफ व फैज को चोट आई थी। इलाज के दौरान गुलफान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में शिवकरन उर्फ कन्ना समेत रोशन, राजवीर व नरवर पट्टी गांव के प्रधान रोशन लाल व छोटई के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से दोनों पक्षों में अदावत चली आ रही है।

गनसरी गांव में गोली चलने के बाद घटना स्थल मौजूद पीएसी। संवाद- फोटो : संवाद