फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A woman became a fireball in the house in suspicious condition, death

संदिग्ध दशा में घर के भीतर आग का गोला बनी युवती, मौत

Wed, 29 Apr 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
A woman became a fireball in the house in suspicious condition, death
A woman became a fireball in the house in suspicious condition, death - फोटो : KAUSHAMBI
संदिग्ध दशा में घर में आग का गोला बनी युवती, मौत
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में रहने वाली एक युवती मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे परिजन जब तक कुछ कर पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। युवती ने खुदकुशी की या उसे मौत के घाट उतारा गया ? फिलहाल साफ नहीं है। पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

मौलवीगंज मोहल्ला निवासी रिजवान अहमद सभासद हैं। उनके भाई इरफान की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है। इरफान की पत्नी चांदतारा और बेटी काजल (20) की देखरेख रिजवान ही करते हैं। मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में घर के भीतर काजल आग का गोला बन गई। चीखें सुन परिवार के लोग तथा पड़ोसी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसी कागज को अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया जा रहा था। हालांकि इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काजल ने खुदकुशी की तो क्यों की ? उसे मारा गया तो किस कारण से मारा गया ? फिलहाल इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। वैसे परिवार वालों का कहना है कि काजल की मानसिक हालत इधर बीच कम ठीक रहती थी। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली है। मामले में सरायअकिल एसओ विजय विक्रम सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed