फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A tenth class student was asking for a mobile phone for online studies, when she could not get it, she committed suicide

Kaushambi News: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दसवीं की छात्रा मांग रही थी मोबाइल फोन, नहीं मिल पाया तो जान दे दी

Wed, 27 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A tenth class student was asking for a mobile phone for online studies, when she could not get it, she committed suicide
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल (एंड्रायड) फोन की मांग पूरी न होने पर दसवीं की छात्रा फंदे पर झूल गई। पिता के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते वहीं नहीं दिला पा रहे थे। सोमवार को जिद करने पर उन्होंने बेटी को डांट दिया था। रात में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

चांद बाबू उर्फ चंदू फल का ठेला लगा कर गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी अलसमा (14) गांव के ही गणेशदीन इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। काफी दिनों से वह मोबाइल फोन मांग रही थी। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे अलग से मोबाइल फोन दिला पाते। सोमवार की शाम वह अड़ गई। इस पर उन्होंने डांट दिया। इसके बाद वह चुपचाप अकेले सोने चली गई।
विज्ञापन

रात में उसने सामान रखने के लिए बने सेल्फ पर चढ़ कर प्लास्टिक के पट्टे से छत के चुल्ले में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद देवा शरीफ गए बड़े भाई सद्दाम और बड़ी बहन जोया ससुराल से घर के लिए निकल पड़े हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सिर पर चोट व हाथ-पांव में दिखा काला निशान
मृतक अलसमा के हाथ और पांव के पंजे पर काला निशान पड़ गया था। उसके सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि फंदे पर लटकने के बाद छात्रा के तड़पने के दौरान दीवार से टकराने से सिर पर चोट लगी होगी। लेकिन हाथ और पंजे का काला निशान चर्चा का विषय है।
-

मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। छानबीन की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक सिंह, सीओ चायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed