Kaushambi : सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे किशोर को ट्रक ने रौंदा, 50 मीटर तक घसीटते रहने से मौत, चाचा घायल
अटसराय गांव निवासी इंद्रसेन का बेटा दीपांशु यादव (15) गांव के ही निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। दीपांशु के चाचा चंद्रेशेखर (45) ने बताया कि बुधवार को कानुपर से रोडवेज बस पर बैठकर उनकी बहन मायके अटसराय आ रही थी।
विस्तार
सैनी कोतवाली के अटसराय गांव के समीप हाईवे किनारे खड़ी बाइक पर बैठे किशोर को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक 50 मीटर तक घसीट ले गया। घटना में मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। चपेट में आने से बाइक किनारे हाईवे पर खड़े किशोर के चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अटसराय गांव निवासी इंद्रसेन का बेटा दीपांशु यादव (15) गांव के ही निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। दीपांशु के चाचा चंद्रेशेखर (45) ने बताया कि बुधवार को कानुपर से रोडवेज बस पर बैठकर उनकी बहन मायके अटसराय आ रही थी। फोन पर बात होने के बाद रात तकरीबन 11 बजे वह भतीजे दीपांशु को बाइक से लेकर हाईवे पर पहुंचे। हाईवे पर बाइक खड़ी कर वह सड़क किनारे खड़े होकर बस आने का इंतजार कर रहे थे। जबकि दीपांशु बाइक पर ही बैठा रह गया।
इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत किशोर ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक हाईवे पर घिसटता चला गया। वहीं, चंद्रशेखर का पैर टूट गया। चीखपुकार सुन जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने एंबलुेंस की मदद से घायल चाचा-भजीजे को अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चंद्रशेखर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। परिजन एसआरएन के बजाय चंद्रशेखर को फतेहपुर के निजी अस्पताल ले गए। किशोर की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।