फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A teenage girl who went to feed water to a buffalo drowned in deep water.

Kaushambi News: भैंस को पानी पिलाने गई किशोरी की गहरे पानी में डूबकर मौत

Fri, 13 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 13 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl who went to feed water to a buffalo drowned in deep water.
रुचि की फाइल फोटो - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
कोखराज के तरसौरा गांव में बृहस्पतिवार को भैंस को पानी पिलाने गई एक किशोरी की तालाब नुमा गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

कल्याणपुर क्षेत्र के तरसौरा गांव निवासी सुरेश खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी शम्मी देवी के साथ खेत में काम करने गए थे। उनके साथ 15 वर्षीय पुत्री रुचि और पांच वर्षीय बेटा कार्तिक भी खेत में मौजूद थे। करीब 11:30 बजे के आसपास सुरेश ने दोनों बच्चों से घर जाकर खाना खाने और भैंस को पानी पिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

दोनों बच्चे घर पहुंचे तो दादी सावित्री देवी ने पहले खाना खाने को कहा, लेकिन रुचि ने कहा कि पहले भैंस को पानी पिला देती हूं। इसके बाद वह छोटे भाई कार्तिक के साथ भैंस लेकर गांव के किनारे गंगा के बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस को पानी पिलाते समय अचानक रुचि का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूब गई। यह देख पास में खड़ा छोटा भाई कार्तिक घबरा गया और दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

करीब आधे घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने किशोरी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर खेत में काम कर रहे माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। रुचि अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटे बाद शनि (13), लकी (12), सुहानी (10), खुशी (7) और सबसे छोटा भाई कार्तिक (5) है।

रुचि की फाइल फोटो

रुचि की फाइल फोटो- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed