फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A reward of Rs 1 lakh was announced on the absconding murder accused

Kaushambi News: फरार हत्यारोपी पर घोषित किया एक लाख का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 1 lakh was announced on the absconding murder accused
कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा गांव के समीप चार करोड़ का कॉपर वायर लूटने के बाद ट्रेलर चालक की हत्या के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन संजीव गुप्ता ने फरार हत्यारोपी कार्तिक पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। जबकि इसके पहले आईजी परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जनपद अंतर्गत नसीराबाद क्षेत्र का सावर मल अपने ट्रेलर में चार करोड़ रुपये का कॉपर वायर लादकर गुजरात से प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे जा रहा था। 15 मई को ककोढ़ा गांव के समीप उसकी हत्या कर दी गई। साथ ही कॉपर लदी गाड़ी को बाईपास टोल प्लाजा के समीप प्रतापगढ़ बार्डर पर खड़ा कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वायर लदे ट्रेलर को बरामद कर लिया। 17 मई को जौनपुर के खेता सराय अंतर्गत पोरई कलां निवासी संतोष राजभर को ककोढ़ा से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयोग की गई कार भी बरामद की गई। पूछताछ में उसने घटना में साथी कार्तिक व आजमगढ़ जनपद के बरदहा के राजागंज कुंभ निवासी रंजीत को सहयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की देशी पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिस टीम झाड़ियाें की ओर संतोष को लेकर गई तो उसने मौका पाकर फायर शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से संतोष की मौत हो गई थी। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शेष आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दोनों बदमाशों पर आईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी रंजीत को भी संदीपन घाट क्षेत्र से गंगा किनारे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फरार बदमाश कार्तिक को पकड़ने के लिए करीबियों के यहां पुलिस दबिश दे रही है।

------
फरार इनामी बदमाश कार्तिक की तलाश में पुलिस टीम अलग-अलग शहरों में रवाना हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed