फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a retired constable did the firing on the home of bjp leader

रिटायर्ड सिपाही ने भाजपा नेत्री के घर पर चढ़कर की हवाई फायरिंग

Thu, 21 May 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
a retired constable did the firing on the home of bjp leader
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव में बुधवार दोपहर बच्चों के विवाद के बाद एक रिटायर्ड सिपाही ने भाजपा नेत्री के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग की। विरोध करने पर उसके बेटे को पीट दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

गिरिया खालसा निवासी मंजू तिवारी पत्नी निरंजन तिवारी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाला रिटायर्ड सिपाही दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगा। साथ ही हवाई फायरिंग भी की। दिनदहाड़े गोलियों की आवाज सुन ग्रामीण सहम गए। लोग दरवाजा बंद कर अपने घरों में दुबक गए। महिला नेत्री के बेटे पवन कुमार ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी लाइसेंसी बंदूक की बट से पिटाई कर दी। हिम्मत जुटाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित नेत्री ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी कोतवाल अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed