फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A person who had come to a close friend's house shot himself

Kaushambi News: करीबी के घर आए व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 28 Feb 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 28 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
A person who had come to a close friend's house shot himself
सरायअकिल के बैरगांव में समर्थ की मौत के बाद जुटे लोग। संवाद
कोतवाली के बैरगांव में करीबी के घर आए व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ा लिया। उसने अवैध पिस्टल से कनपटी पर दाहिनी तरफ सटाकर गोली मारी थी। मौके से पिस्टल, एक खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ है। मृतक के करीबी के मुताबिक वह अपने को वाराणसी के एक मठ का सदस्य बताता था। वह लॉ कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए उसके घर पैसा लेने आया था।
विज्ञापन

बैरगांव निवासी दुर्गेश शुक्ला उर्फ सोनू शुक्ला की पांच साल पहले समर्थ (50) से प्रयागराज में मुलाकात हुई थी। समर्थ विश्वविद्यालय व अन्य बड़े काॅलेजों में एडमिशन कराने का ठेका लेता था। वह खुद को राजस्थान का रहने वाला बताता था। सोनू के मुताबिक उनका प्रयागराज के झलवा में भी आवास है। वहीं पर समर्थ से मुलाकात हुई थी। वह खुद को जोशी मठ वाराणसी का सक्रिय सदस्य बताया करता था।
विज्ञापन

दुर्गेश उर्फ सोनू ने दो बच्चों का लॉ कॉलेज में दाखिला कराने के लिए सिफारिश की थी। इसी का पैसा लेने समर्थ शनिवार को बैरगांव आया था। सोमवार शाम उसने शराब पी। इसके बाद फोन पर किसी से कुछ वाद-विवाद करते-करते समर्थ कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक समर्थ कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी समर्थ की तरफ से जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गेश की सूचना पर यूपी-112 आ गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो समर्थ का शव सोफे में पड़ा था। शव के पास से एक पिस्टल व खोखा, कारतूस मिला। दुर्गेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रयागराज में हुई मुलाकात से ही समर्थ को जानता है। वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं है।

बैरगांव में घर के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मनोज रघुवंशी, सीओ-चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed